दतिया में पंडोखर गांव में कार सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक को घायल कर दिया। बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया, और मौके से फरार हो गए।
घटना शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। वहीं, घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया था। जहां से उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। पुलिस इस वारदात के पीछे आपसी रंजिश मान कर जांच कर रही है।
घायल अमावली गांव निवासी धर्मेंद्र शर्मा पिता रामजी शरण शर्मा (30) ने पंडोखर थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि, शनिवार रात वह अपने दोस्त परशुराम शर्मा और सोनू शर्मा के साथ अपनी मोटर साइकिल से दबोह अपने जीजा के यहां जा रहा था। रास्ते में गांव पंडोखर शराब ठेके के पास और गोल गप्पे खाने रुक गए। तभी सत्यम शर्मा पिता बांकेबिहारी शर्मा, सचिन शर्मा पिता राम शंकर शर्मा निवासी गांव फतहपुर और पोशम गुर्जर पिता चंद्रभान गुर्जर निवासी गांव भरौली, शिब्बू पिता राजकुमार गुर्जर निवासी गांव तिघरा सफेद रंग की कार आए। चारों अरोपी गली गलौच करने लगे और सत्यम शर्मा ने 315 बोर की रायफल से फायर किया। जो गोली युवक की दाहिनी जांघ में लगी। पोशम गुर्जर ने भी कट्टे से फायर किया जो गोली बगल से निकल गई और चारों मौके से भाग निकले।
घटना के बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को ग्वालियर रैफर किया है। थाना प्रभारी अजय अम्बे ने बताया कि, घायल के कथन के बाद चारों अरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। सभी अरोपी अभी फरार है। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल घायल उपचार चल रहा है।
.jpeg)