दतिया में पार्षदों की बातचीत का आडियो रिकॉर्डिंग हो गई वायरल, सुनिए कैसे कर रहे कमीशन की बातें


Social Media पर एक Audio Viral हो रहा है। Audio में बातचीत दतिया नगर पालिका के BJP पार्षदों के बीच हो रही है। जिसमें दोनों पार्षद पार्टी के महामंत्री विपिन गोस्वामी को लेकर बात कर रहे हैं। दोनों चर्चा कर रहे हैं कि, सहारा कंपनी के पैसे वापस दिलवाने में महामंत्री दस प्रतिशत कमीशन ले रहे हैं। हालांकि, जब विपिन गोस्वामी से ऑडियो को लेकर बात की तो वह इस आरोप को गलत बता रहे हैं। हालांकि, Newsbiography.com  इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मालूम हो कि, दतिया विधानसभा क्षेत्र में सहारा कंपनी में कई लोगों ने निवेश किया था। सहारा कंपनी में निवेश करने के बाद लोगों को भुगतान नहीं मिल पा रहा था। इस संबंध में लोगों ने थानों में एफआईआर भी दर्ज कराई है। लोगों का पैसा उन्हें मिल जाए इसके लिए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा व्यक्तिगत रुचि लेकर लोगों को पैसा दिलवाने में मदद कर रहे हैं। लोगों के दस्तावेज तैयार कराकर उन्हें भुगतान कराने की जिम्मेदारी BJP जिला महामंत्री विपिन गोस्वामी को सौंपी गई है। गृहमंत्री द्वारा लोगों का भुगतान कराने में व्यक्तिगत रुचि लेने की वजह से कई लोगों के भुगतान भी हुए हैं।

सुनिए ऑडियो में यह हुई चर्चा



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने