कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने कहा नगर परिषद जाकर निर्माण कार्य कि जानकारी लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के स्मारक को पूर्ण किया जाएगा। पूर्व मंत्री दीपक जोशी द्वारा कांग्रेस का दामन थामने के पश्चात कांग्रेस पार्टी द्वारा स्मारक स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कैलाश जोशी जी की प्रतिमा पर जल एवं दूध से अभिषेक एवं माल्यार्पण कर मिठाई बांटी गई। उपरोक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, छगनलाल मिस्त्री, राजेश तंवर, पार्षद हारून मंसूरी, बंसी तंवर, राहुल तंवर, पिंटू जमोड़िया, मनोज जोशी, एहसान मंसूरी आदि सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे!
Tags
मध्यप्रदेश
