पीड़ित परिवार के सदस्य बताया कि पीड़ित अभिषेक डेहरिया के घर मे एक युवक चोरी करने के उद्देश्य से घुसा था।आरोपी ने पीड़ित के घर से मोबाइल और अन्य सामग्री चोरी कर ले गया। संदेह के आधार पर घर के समीप ही रहने वाले युवक से पूछने पहुंचे को आरोपी ने अचानक पीड़ित के गले पर ब्लेड से वार कर दिया। इस हादसे में पीड़ित गभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि घायल की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।
Tags
क्राइम
