हमीरपुर जिल के राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव के युवक दीपक ने एक युवती को गोली मार दी। बताया जा रहा है दोनों के बीच आपस में 3 वर्षों से प्रेम संबंध थे। युवती के परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। कई बार कहने के बाद जब शादी की बात नहीं बनी तो, प्रेमी दीपक ने युवती को गोली मारने की ठान ली। और बीती रात घटना को अंजाम देते हुए युवती को गोली मार दी। गोली लगने से युवती की हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है युवक के पास से घटना में प्रयोग किया गया तमंचा भी
बरामद हुआ है।
Tags
देश
