भोपाल जिले के हज यात्रियों ने राजधानी के कबाड़खाना स्थित एक निजी अस्पताल के सामने हज कमेटी ऑफ इंडिया के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज करवा कर राशि कम करने की मांग की हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी किए गए सर्कुलर के मुताबिक भोपाल से हज के मुकद्दस सफर पर रवाना होने वाले प्रत्येक हज यात्री से 3 लाख 72 हजार रुपए किराया वसूला जा रहा है। जबकि मुंबई से 3 लाख चार हज़ार रुपए किराया लिया जा रहा। 775 किलो मीटर दूरी के कमेटी भोपाल के हाजियों से 67 हज़ार रुपए अधिक वसूल रही है, साथ ही खर्च के लिए मिलने वाले 21 सो रियाल यानी 45 हज़ार रुपए भी इस बार नही दिए जा रहे है। हज कमेटी ऑफ इंडिया के फरमान से भोपाल के हज यात्री खुद को ठगा महसूस कर है। सभी हाजियों ने एकमत होकर राशि कम करने की गुहार लगाई है। साथ ही हज कमेटी पर हज यात्रियों का आरोप है कि उन्हें पूर्व में इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी कि भोपाल और मुंबई एंबरकशन पॉइंट में राशि का इतना अंतर आएगा। भोपाल से रवाना होने वाले सभी हज यात्रियों ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के साथ ही राज्य हज कमेटी के चेयरमैन और सीईओ से न्याय की गुहार लगाई है।
Tags
हमारा भोपाल
