दतिया: गन्ने का रस निकालते समय मशीन में फसा युवक का हाथ, झांसी रेफर


सिविल लाइन पर अनामय आश्रम के सामने गन्ने के रस की गुठी लगाने वाले दुकान संचालक का हाथ मंगलवार को अचानक रस निकालने वाली मशीन में चला गया। इससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई है। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए झांसी रेफर किया गया है।


जानकारी के मुताबिक सेवड़ा चुंगी निवासी 26 वर्षीय आशीष पिता विजय कुशवाहा ने बताया कि वह अनामय आश्रम के सामने ने गन्ने के रस की दुकान चलता है। यहां वह इंजन से चलने वाली मशीन से रस निकालने का काम करता है। दोपहर करीब 12 बजे अपनी दुकान लगाकर रस निकाल रहा था। इसी दौरान उसका हाथ मशीन में चला गया। इससे उसके हाथ की अंगुलियों और हाथ में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर युवक को झांसी रेफर किया है। उसके हाथ में टांके आए हैं एवं झांसी में स्वास्थ लाभ ले रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post