दतिया: अज्ञात बदमाशों ने मारी युवक को गोली, हाथ में गोली लगने से युवक घायल



ग्राम गड़ी, दतिया में खेत पर काम कर रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार जारी है। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की बताई गई है।


बताया जा रहा है कि गड़ी गांव निवासी उदयभान सिंह पिता राजेन्द्र सिंह रावत खेतों में काम कर रहा था। इसी बीच कुछ बदमाश आए और उन्होंने युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के हाथ में लगी। जिससे युवक जख्मी हो गया और वहीं जमीन पर गिर पड़ा। किसी ने मामले की सूचना युवक के परिजनों को दी। परिजनों दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।



पुलिस: मामले की जांच कर रहे है


गोराघाट थाना पुलिस ने मुताबिक गोली युवक के हाथ मे लगी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post