दतिया: भीषण गर्मी में कल 4 घंटे बिजली कटौती के लिए कस लें कमर, इन क्षेत्रों में रहेगी बाधित



11 केवी राजघाट फीडर एवं 11 केवी कोर्ट फीडर के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिफ्टिक का कार्य होने के कारण मंगलवार को सुबह 7 बजे से सुबह 11 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।


जिन क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी, उनमें राजघाट कॉलोनी, राधाकांत अग्रवाल, शर्मायु दवाखाना, दूरदर्शन, पटेली कॉलोनी, गुरुनानक कॉलोनी, ज्योति नगर, मंगल ढाबा, पुलिस लाईन, रामनगर मस्जिद, सिद्धार्थ कॉलोनी, रेल्वे फाटक रेल्वे स्टेशन रोड़, शारदा बिहार कॉलोनी, झांसी चुंगी, सर्किट हाउस, न्यू हाउसिंग बउ कॉलोनी, कलापुरम्, रावतपुरा कॉलेज, जिला न्यायालय से संबंधित क्षेत्र शामिल हैं।


इसी प्रकार 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर पर मेंटिनेंस कार्य होने के कारण 11 केवी इंडस्ट्रयल फीडर की विद्युत सप्लाई भी सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। जिन क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी उनमें इंडस्ट्रीज एरिया, निचरोली रोड, आदिवासी बस्ती, बक्शी के हनुमान से संबंधित क्षेत्र शामिल है । विद्युत सप्लाई का समय आवश्यकतानुसार घटाया बढ़ाया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने