दतिया में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली सीधे उसके सीने के बगल में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का जिला अस्पताल उपचार चल रहा है। घटना सीतापुर गांव की मंगल रात करीब 11 बजे की बताई गई है। बदमाश प्राइवेट एम्बुलेंस में सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देकर भाग निकले। बताया गया है कि घायल युवक का बदमाशों से दोपहर में विवाद हुआ था।
फिलहाल गोराघाट पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जिस युवक को गोली लगी उसका नाम धर्मेन्द्र बंशकार पिता अशोक बंशकार (23) है वह सीतापुर गांव का रहने वाला है।
पुलिस: मामला दर्ज कर लिया है, जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
थाना प्रभारी परमानंद शर्मा ने बताया कि गांव सीतापुर में आपसी रंजिश के चलते युवक को गोली मारी गई है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। मामले में हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को भी चिह्नित कर लिया गया है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।