राजधानी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर आदेश जारी करने का फैसला किया है। आशीष सिंह का कहना है कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। राजधानी में भी इसी तरीके के बदलाव किए जाएंगे। आज अगर स्कूल शिक्षा विभाग आदेश जारी नहीं करता है तो प्रशासन इस आदेश को लागू कराएगा। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर ने कहा कि लोगों को सर्तकता बरतने की जरूरत है। मास्क का प्रयोग करें। इसके साथ ही भोपाल में 100 से अधिक एक्टिव केस की संख्या है लेकिन अच्छी बात है कि 3-4 ही मरीज ही हास्पिटल में भर्ती किए गए हैं। हमीदिया और जेपी में सैंपलिंग की व्यवस्था को लेकर भी कहा कि कई अलग-अलग सेंटर बनाए जाएंगे जिससे लोग कोरोना के सेंपल दे सके।
Tags
हमारा भोपाल
