पचौरी ने रायसेन पुलिस अधीक्षक से शीघ्र कंकाली मंदिर में पुलिस चौकी के बनाए जाने को लेकर फोन पर चर्चा की। इसके बाद फैलती अराजकता और बढ़ते अपराध के लिए प्रदेश सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि आज प्रदेश में हर वर्ग असुरक्षा महसूस कर रहा हैं। उन्होंने रहा कि मंदिर सुरक्षित हैं न पुजारी सुरक्षित हैं न देवालय न इन्सान सुरक्षित हैं। दो दिन पूर्व यहाँ कुछ असामाजिक तत्वों ने चोरी की नीयत से यहाँ के पुजारियों पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसके पूर्व महाकाल मंदिर के पुजारियों को अनशन पर वैठना पड़ा था।
Tags
मध्यप्रदेश
