मौसम वैज्ञानिक एस एन पांडे ने बताया कि अभी नया सिस्टम बना है। वहीं, ट्रफ लाइन गुजर रही है। पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव है। इस कारण प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उन्होंने बताया कि अमूमन ओले गिरने की चेतावनी गर्मी में जारी नहीं की जाती, लेकिन इस बार मौसम बदला हुआ है, इसलिए चेतावनी जारी की गई है। भोपाल में मई की शुरुआत भी बारिश के साथ होगी। इस दौरान तेज और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 30 अप्रैल को तेज बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दोपहर बाद भोपाल का मौसम बदलेगा। इससे पहले गर्मी का असर रहेगा।
Tags
हमारा भोपाल
