इस मामले में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि चुनाव है और ऐसे में प्रदेश में क्या स्थिति जनता के बीच है। इस बात का आकलन किया जाएगा। यह एक प्रक्रिया के अनुसार कांग्रेस ने तय किया है। आने वाले चुनाव में जरूर कांग्रेस को मदद मिलेगी। वही युवा चेहरे को टिकट देने के मामले में शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का हाईकमान तय करेगा कि आखिर किसे चुनाव में टिकट दिया जाएगा। यह विषय हाईकमान के पास है और इसी के आधार पर चयन किया जाएगा। बता दें कि चुनाव में आखिर कैसी तैयारी होगी, किन लोगों को कांग्रेस चुनाव में टिकट देगी। इस मामले में दो बैठक कमलनाथ कर चुके हैं लेकिन फैसला आखिरकार हाईकमान ही करेगा।
Tags
राजनीति
