-15 अप्रैल को भोपाल में जुटेंगे प्रदेश भर यादव जनप्रतिनिधि


 भोपाल। जैसे जैसे 2023 विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है बैसे बैसे सामाजिक संगठन भी बड़े बड़े सम्मेलन करने लगे हैं। ऐसा ही एक बड़ा सम्मेलन 15 अप्रेल को भोपाल यादव समाज आयोजित कर रही है। जिसमे पूरे प्रदेश से यादव समाज के जनप्रतिनिधियों को आने का आह्वान किया जा रहा है।

दरअसल आज कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर यादव आज शमशाबाद के महानीम चौराहे पहुँचे और पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी दमख़म के साथ 2023 के चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री के 7-8 दावेदार है जो एक दूसरे की टांग खींच रहे है। और कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है वो है कमलनाथ। इससे पहले कल भी दिग्विजयसिंह ने मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ का नाम लिया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने