राजधानी के 1250 जिला अस्पताल में भी 3 कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनके साथ दर्जनों संविदा कर्मी कदम से कदम मिलाकर सरकार के हुंकार भर रहे हैं। ANM,CHO, लैब टेक्नीशियन के साथ अन्य कर्मचारियों का आरोप है कि वह प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालन करने में अपना सहयोग देते हैं। लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है।पूर्व में भी 1 महीने तक हड़ताल कर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा था, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई। उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर हड़ताल खत्म की थी। लेकिन आश्वासन पर भी
कोई अमल नहीं किया गया जिससे आक्रोशित होकर 18 अप्रैल से सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। बतादें की संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीयों ने आज अनोखा प्रदर्शन किया उन्होने अस्पताल परिसर में ही अपने खून से अपनी मांगों को तख्ती पर लिख कर सरकार से अपनी मांग मांगी है। कर्मचारीयों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते मांगों पर अमल नहीं किया गयातो वह विधानसभा चुनाव में सरकार के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
Tags
मध्यप्रदेश
