दरअसल नारकोटिक्स विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महू नीमच रोड पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी ट्रक के माध्यम से की जा रही है। सूचना के आधार पर इंदौर नारकोटिक्स विभाग की एसपी द्वारा टीम गठित कर घेराबंदी करते हुए ढाबे पर खड़े ट्रक पर दबिश दी गई तो उसमें ट्रक चालक सुजानाराम नामक व्यक्ति को पकड़ा गया। जो कि मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है । जिससे पूछताछ की गई तो बताया जा रहा है कि मणिपुर से लेकर मध्यप्रदेश से होते हुए मादक पदार्थ को गुजरात ले जा रहा था और वहां पर किसी अन्य व्यक्ति को सप्लाई करना थी लेकिन उससे पहले वह नारकोटिक विभाग के हत्थे चढ़ गया। बता दें मध्य प्रदेश मैं मणिपुर से पहले भी कई दफा मादक पदार्थ की तस्करी से तार जुड़ते नजर आए हैं और इंदौर पुलिस द्वारा भी भारी मात्रा में राजस्थान के रास्ते से आने वाली मादक पदार्थ की खपत मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में की जाती है फ़िलहाल नारकोटिक विभाग पकड़ाए ट्रक चालक से तमाम जानकारियां जुटाने में लगा हुआ है।
Tags
क्राइम
