पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने श्री मलैया का घर वापसी कर अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। उनके साथ मनीष तिवारी, अभिलाष हजारी, अजय सिंह, संतोष रोहित, देवेंन्द्र राजपुत ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सिद्वार्थ मलैया ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के समक्ष मेरी घर वापसी हुई है। भारतीय जनता पार्टी व प्रदेश नेतृत्व ने हमें स्वीकार किया है इसके लिए मैं पार्टी नेतत्व का आभार व्यक्त करता हॅू। उन्होंने कहा कि पार्टी हमें जो दायित्व देगी हम उस पर खरे उतरेंगे।
Tags
राजनीति
