वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा था- '22 जनवरी को गर्भगृह में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, जय श्री राम। बता दें कि हाल ही में राम मंदिर भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक अयोध्या में हुई थी। यह बैठक श्री राम जन्मभूमि परिसर में हुई, जिसमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी और भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्रा के अलावा कार्यदाई संस्था के इंजीनियर भी मौजूद रहे. राम मंदिर निर्माण की प्रगति और भगवान राम लला की अचल मूर्ति को लेकर बैठक में चर्चा हुई।
Tags
देश
