हथियारों से लैस अज्ञात बदमाशों ने दतिया जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हुड़दंग कर डाला।
ट्रामा सेंटर में ड्यूटी में तैनात डॉ सज्जन सिंह दांगी से गाली गलौज कर उन्हे जान से मारने की धमकी दी है।
पूरी घटना की वीडियो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। डॉ सज्जन दांगी ने कोतवाली पुलिस को पूरे मामले की शिकायत की है, और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई है।
दतिया कोतवाली की टीम मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।