टैक्स वसूली को घर-घर जा रहा अमला


 भोपाल - राजधानी में नगर निगम टैक्स वसूली के लिए रोजाना  मशक्कत कर रहा है। यहां तक कि खुद नगर निगम आयुक्त ने बताया चारों के घर पर पहुंचकर रसीदें काटनी पड़ी। नगर निगम छोटे बकायेदारों से जरूर वसूली कर रहा है लेकिन राजधानी में करोड़ों रु
पए जिन लोगों पर बकाया है। उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। 

राजधानी में तीन दर्जन से अधिक ऐसे संस्थान हैं। जिन पर 200 से अधिक बकायादार है। इसके बाद भी नगर निगम सिर्फ उन्हें नोटिस जारी कर खानापूर्ति कर रहा है। सिर्फ आम लोगों से ही वसूली को लेकर नगर निगम परिषद के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने सफाई दी है। सूर्यवंशी का कहना है कि शहर के विकास कार्य और सुविधाएं राजस्व के जरिए ही चलाई जा रही हैं। लोगों को नोटिस भी जारी किया गया है। उन्हें बार-बार सूचना भी दी गई है। इसके बाद ही राजस्व जमा करने में देरी कर रहे हैं। नगर निगम में टैक्स जमा करने के लिए लोक अदालत भी लगाई थी। उन्हें इसके जरिए छूट भी दी गई है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने