पुलिसकर्मियों ने जमकर उड़ाया रंग


 भोपाल। होली पर कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालने के बाद होली के दूसरे दिन पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली।

भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन ग्राउंड में जिले के सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी और उनके परिवार के लोग इस होली मिलन समारोह में शामिल हुए। आपको बतादें की साल में यह एक ही मौका होता है जब पुलिसकर्मी अपना त्यौहार अच्छे से मना पाते हैं। नेहरू नगर पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस अधिकारियों ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर गले लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। होली के इस मौके पानी की बौछार और डीजे की धुन पर जमकर पुलिसकर्मी थिरके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने