एफआईआर के खिलाफ हिंदू संगठनों ने घेरा थाना


 झाबुआ। झाबुआ जिले के कल्याणपुरा थाना परिसर पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कीर्तन करते हुए बड़ी संख्या में धरने पर बैठ गए हैं। कार्यकर्ता थाने के बाहर कीर्तन करते हुए कल्याणपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते नजर आए।

दरअसल झेर गांव में 25 मार्च को जबरन धर्मांतरण को लेकर मामला सामने आया था । जिसकी शिकायत गांव के ही रहने वाले युवक द्वारा लिखित शिकायत पर पुलिस ने 5 लोगों पर जबरन धर्मांतरण करने को लेकर मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी। इसी मामले में हिंदू संगठन के लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिसके विरोध स्वरूप कार्यकर्ता एफआईआर निरस्त करने की मांग की है। वही इस मामले में थाना प्रभारी कौशल्या चौहान का कहना
है कि हमने नियम अनुसार ही कार्यवाही की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने