प्रेमी युगल ने रेल से कटकर दी जान


 उन्नाव। उन्नाव में सोमवार सुबह गंगा घाट रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर युवक और युवती का शव मिला है। लड़की के हाथ एक कपड़े से बंधे थे। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। जबकि लड़के का शव 10 फीट दूर पड़ा था। दूसरे ट्रैक से गुजर रहे मालगाड़ी के ड्राइवर ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार युवक राजबहादुर कानपुर के इंदलपुर पोस्ट पचौर गांव का रहने वाला था। जबकि युवती शिवाली कानपुर देहात के हथकुड़वा बैरी गांव की थी। दोनों रिश्ते में फुफेरे भाई-बहन हैं। दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को लग गई थी और दोनों के परिवार रिश्ते के खिलाफ थे। रविवार शाम को दोनों घर से निकले थे। आज सुबह दोनो का शव ट्रैक पर पड़ा मिला। मगरवारा रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे कानपुर से लखनऊ जा रही मालगाड़ी के चालक आरके चौधरी ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद तत्काल RPF, GRP और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।वही अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और बताया कि प्रथम दृष्ट्या सुसाइड का केस लग रहा हैफिर भी तहरीर के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने