यादवेंद्र कांग्रेस में शामिल, सिंधिया पर निशाना


 भोपाल - तीन बार के विधायक देशराज यादव के बेटे राव यादवेंद्र सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अरुण यादव के साथ कमलनाथ ने यादवेंद्र को कांग्रेस में शामिल कराया। कमलनाथ ने कहा कि राव यादवेंद्र सिंह ने बिना किसी दबाव कि कांग्रेस को ज्वाइन किया है। उन्हें किसी भी प्रकार का प्रलोभन नहीं दिया गया है। वह अपने मन से कांग्रेस में ज्वाइन हुए हैं। उनके पिता तीन बार से मुंगावली से विधायक रहे हैं।

कांग्रेस में ज्वाइन होने के बाद यादवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि लंबे समय तक परिवार ने बीजेपी की सेवा की। उनके लिए काम किया है। इसके बाद भी 3 वर्ष पूरे होने के बाद सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए। अशोकनगर के पुराने बीजेपी के कार्यकर्ता थे, खून पसीने की मेहनत करके बीजेपी को मजबूत किया। उन कार्यकर्ताओं के साथ उपेक्षा की जाने लगी।

दोयम दर्जे का व्यवहार

दोयम दर्जे का व्यवहार और भेदभाव किया गया। लगातार भ्रष्टाचार भी बढ़ता गया। आदिवासी और एससी एसटी वर्ग की जमीनें शहर से
बाहर थी, वह बची नहीं। उनको छुड़ा लिया गया और कब्जा कर लिया गया। बड़ी-बड़ी कॉलोनी अशोक नगर में भारतीय जनता के पार्टी के कार्यकर्ता और नेता काट रहे हैं। कोई भी कॉलोनी बनाई जाती है तो एकड़ या बीघा में होती है लेकिन अशोकनगर में किलोमीटर में कॉलोनियां काटी गई है। जिला अशोकनगर में डेढ़ से 2 किलोमीटर की कॉलोनियां काटी गई है।

अरबपति बन गए

जिन माननीय नेताओं के पास 5 साल पहले चुनाव लड़ने के लिए पैसा नहीं था उनके पास 500 और 1000 करोड़ रुपए आ गए हैं। इस स्थिति से व्यतीत होने के बाद हमारे हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस लगाए गए। किसी न किसी तरीके से प्रताड़ित करने का काम किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने