पति पत्नी के बीच हुए विवाद में युवक ने खुद अपनी बाइक में लगाई आग


दमोह। दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ककराई वार्ड में बुधवार की देर रात  एक घर के बाहर खड़ी बाइक धु धु कर जलने लगी। बाइक में आग लगता देख स्थानीय लोगो की भीड़ जमा हो गई और तत्काल ही इसकी सूचना हटा थाना पुलिस को दी गई।

 जिसके बाद हटा थाना पुलिस मौके पर पँहुची लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच
किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते युवक ने शराब के नशे में खुद ही अपनी बाइक में आग लगा दी। युवक भटिया गांव का बताया जा रहा है जो की ककराई वार्ड में रहता है। हटा पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने