ग्राहक को क्षतिपूर्ति प्राप्त करने का पूरा अधिकार है: भार्गव


अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा होली हार्ट पब्लिक स्कूल दतिया में ग्राहक सम्मेलन एवं होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अधिकारी जीएस उदैनिया ने ग्राहकों को जागरूक एवं सशक्त बनाने के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इस संगठन से अधिक से अधिक जुड़ने की अपील की।


मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संगठन के प्रांत सचिव लोकेन्द्र मिश्रा ने संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में साहित्यकार अरविंद श्रीवास्तव ने होली के त्यौहार का महत्व कविता के माध्यम से बताया। संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भार्गव ने उपभोक्ता अधिनियम 2019 में जोड़े गए नए प्रावधानों जैसे भ्रामक विज्ञापनों पर प्रतिबंधित आदि के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि संगठन का मूल उद्देश ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें उचित मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता, सही नाप, विक्रय उपरांत सेवा एवं अच्छा व्यवहार दिलवाना है। 


उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा अन्य क्षेत्रों जैसे पेट्रोलियम पदार्थों में कम मात्रा मिलना, मिलावट, अधिक पैसा लेना, समय पर ग्राहक को सुविधा उपलब्ध न कराना, टेलीफोन, मोबाइल,इंटरनेट उपभोक्ताओं से मनमाना शुल्क बसूलना एवं उचित सेवा प्रदान न करने के मामले, बिजली सही है उपभोक्ताओं का शोषण आदि विषयों पर जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए और इसके सुपरिणाम ग्राहकों के हित में आए। 


उन्होंने बताया कि हर ग्राहक को सुरक्षा, चयन, सुनवाई, क्षतिपूर्ति प्राप्त करने का क अधिकार है। इसके लिए उपभोक्ता अदालतों का गठन किया गया है। 20 लाख तक की खरीदारी पर ग्राहक जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कर सकता है। राज्य स्तरीय उपभोक्ता फोरम में एक करोड़ तक की खरीदारी पर शिकायत की जा सकती  है। इससे अधिक राशि के लिए राष्ट्रीय आयोग का गठन किया गया है। 


कार्यक्रम के अंत में दतिया नगर के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नगर सचिव सुरेन्द्र सिंह पाल ने किया। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्रीमती गायत्री मोर, संतोष तिवारी, आशुतोष मिश्रा, भगवान सिंह प्रजापति, महेन्द्र सिंह यादव, रामकुमार मोर, मुकेश शर्मा, योगेश पांचाल, यशदीप राजपूत, योगेश साहू, सारांश ढेंगुला, डॉ. सुदामा उनाव बालाजी, अजीत राजावत, रमेश कुशवाह, हेमंत नामदेव सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने