दतिया: जिला जेल में बहनों ने बंदी भाइयों के साथ मनाई भाई दूज



आज दिनांक 9:03 2023 होली भाई दूज त्योहार के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन जेल विभाग के निर्देशानुसार एवं जेल अधीक्षक श्री संजय सहालाम के निरीक्षण में जिला जेल दतिया में बहनों द्वारा बंदी भाइयों को मंगल टीका किया गया।

इस दौरान श्रीमान जेल अधीक्षक द्वारा बंदी भाइयों को अच्छे आचरण एवं प्रेम से जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हुए पात्र दंडित मंत्रियों को 5 दिवस की माफी की घोषणा करते हुए करते हुए बताया कि यदि बंदी भाई जेल अनुशासन एवं सदाचरण का अनुसरण करते हैं तो उन्हें जेल के अंदर माफी सहित शासन की हितकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होता रहेगा।

इस आयोजन में रवि दुबे शिवम भदोरिया रवि शंकर सिंह जितेन शर्मा पराग श्रीवास्तव राजीव गोस्वामी एवं देवेंद्र पटसारिया ने सक्रिय भूमिका निभाई संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का प्रभार श्री अमजद खान पर रहा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने