वर्ष प्रतिपदा उत्सव हिन्दू संस्कृति व गौरवमय इतिहास के स्मरण का दिन है- विमल गुप्ता।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दतिया द्वारा नव संवत्सर पर प्रकट उत्सव मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता, नगर संघचालक जानकी प्रसाद भार्गव,भागीरथ प्रसाद जाटव (सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर), सिंधी, मंचासीन रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जनक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं दीप प्रज्वलित किया। उसके बाद कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न प्रकार के शारीरिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा संक्षिप्त में प्रकट उत्सव पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सह प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता ने प्रकट उत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस देश की विशेषता कुटुंब है, भारत में परिवार व्यवस्था है। बाल स्वयंसेवकों द्वारा मलखंब, अग्नि चक्र, पिरामिड, घोष, एकल गीत आकर्षण का केंद्र रहा जिसे सभी दर्शकों ने काफी पसंद किया।