दतिया: 10 से 12 मार्च तक होने वाले फाग महोत्सव की तैयारियां शुरू



10 मार्च से 12 मार्च तक स्टेडियम ग्राउंड दतिया में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फाग महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। जहां भोपाल से आई हुय टीम द्वारा तैयारियां की जा रही है। दतिया में गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के संरक्षण में फाग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसकी तैयारियां जोर सोर से चल रही है। वही दर्शकों को बैठने की व्यवस्था, मंच की तैयारी शुरू हो गयी है।

वही फाग महोत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष जगत शर्मा ने बताया कि फाग महोत्सव 10 वर्षो से दतिया के लाड़ले विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा द्वारा आयोजित कराया जा रहा जिससे की दतिया की जनता होली पर्व को और उत्साह व उमंग के साथ मनाकर आनंदित हो। फाग महोत्सव में 10 मार्च को म्युजिकल बॉलीवुड नाईट में अंकित तिवारी एवं फाग गायन सुश्री पूर्णिमा चतुर्वेदी द्वारा प्रस्तति दी जावेगी। 11 मार्च म्युजिकल बॉलीवुड नाईट में ममता शर्मा व नृत्य नाटिका सुश्री प्रीति तिवारी अपनी प्रस्तुति से दतिया की जनता में उमंग व जोश भरने का प्रयास करेगी। इसी के साथ ही  12 मार्च को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जावेगा जिसमें ख्याति प्राप्त हास्य कवि अपनी कविताओं के माध्यम से हसाने का काम करेगे। 

वही कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को सेक्टर अनुसार व्यवस्थित बैठाया जायेगा। जिसमें 2 कंपनी विशेष सशस्त्र बल एवं 200 जिला पुलिस बल के कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया जावेगा। वही कार्यक्रम स्थल की ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जावेगी। आयोजन समिति अध्यक्ष के साथ समिति सदस्यों द्वारा बाजार में घूमकर लोगों को फाग महोत्सव की जानकारी देते हुये आमंत्रित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने