दतिया: गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र आज से जिले के दो दिवसीय प्रवास पर



मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल,  के मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र आज 22 मार्च से 23 मार्च 2023 तक जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र 22 मार्च 2023 को प्रातः 4.42 बजे दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर प्रातः 5.30 बजे डबरा निवास पर पहुंचेगे। प्रातः 9 बजे आप डबरा निवास पर पारिवारिक, धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रातः 9.30 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे दतिया पहुंचेगे और माँ पीताम्बरा माँई के दर्शन, पूजा करेंगे। प्रातः 10.30 बजे आप ग्राम राजपुर, ग्राम सनोरा, ग्राम बरोदी आदि जिला में ओला पीड़ित क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। दोपहर 12.30 बजे आप बिहारी मंदिर दतिया स्थित  गोस्वामी (पत्रकार) के यहां एकल भोजन (फलाहार) पर जायेंगे। दोपहर 1 बजे आप दतिया निवास पर पहुंचेगे। अपरान्ह 3 बजे आप दतिया स्थित नगरिया के शो-रूम के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपरान्ह 3.30 बजे आप ग्राम बड़ौनकलां दतिया में 1.64 करोड़ की लागत से हनुमान धारा स्टाप डैम के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। सायं 4.30 बजे आप ग्राम बड़ौनकलां से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 5 बजे डबरा पहुंचेगे और कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सायं 7 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर सायं 7.30 बजे दतिया पहुंचेगे और रतन राॅयल होटल में आयोजित कार्यकर्ताओं के साथ भोजन (फलाहार) करेंगे। रात्रि 8.30 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे डबरा निवास पर पहुंचेगे।


गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र 23 मार्च 2023 को प्रातः 9 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10 बजे आप ग्राम सतारी, दतिया में आयोजित विकास यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रातः 11 बजे आप ग्राम पालीपमारी में आयोजित विकास यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.30 बजे आप आप झूलेलाल मंदिर दांतरे की नरिया में आयोजित झूलेलाल महोत्सव के कार्यक्रम में भाग लेंगे, भोजन (फलाहार) करेंगे। दोपहर 1 बजे आप दतिया निवास पर पहुंचेगे। अपरान्ह 3 बजे आप दतिया निवास पर रोजा अफ्तार एवं रोजा कोसाई के कार्यक्रम के संबंध में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। सायं 4 बजे आप दतिया नगर के वार्डो में डोर-टूू-डोर भ्रमण करेंगे एवं डबरा के लिए प्रस्थान करेंगे। सायं 5.30 बजे आप डबरा पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि 7 बजे आप डबरा से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और गृह प्रवेश के आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। 


24 मार्च 2023 को आप रात्रि 12.30 बजे ग्वायिलर से भोपाल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान कर प्रातः 5.40 बजे भोपाल पहुंचेगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने