दतिया: जिला अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ जय भारत सिंह का निधन



दतिया जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ जय भारत सिंह का दुखद निधन हो गया है।

हाल में मिली जानकारी के अनुसार सिंह अपने घर पर थे, जहां उनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। 

डॉक्टर जय भारत सिंह हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति थे। और दतिया जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के प्रभारी थे। उनका अचानक निधन होने से अस्पताल में छाई शोक की लहर।

हृदय गति रुकने के मामले आजकल आम होते जा रहे है। कुछ दिनों पहले ही दतिया पी.जी. कॉलेज दतिया के प्रोफेसर चंदन सिंह यादव का भी हृदय गति रुकने से कार्यालय में ही निधन हो गया था। 

इन मामलों पर विचार और चिंतन करने की आवश्यकता है। और इस विषय में लोगों को जागरूक करने भी आवश्यकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने