आज जिला जेल दतिया में हार्टफुलनेस संस्था द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का समापन हुआ। इस दौरान सभी बंदी भाइयों एवं वंदनी महिलाओं द्वारा मैडिटेशन किया गया।
हार्टफुलनेस संस्था के प्रमुख श्री परिजात त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि यदि बंदी भाई अपने जीवन में मेडिटेशन को अपनाते हैं तो इससे उनकी सारी मानसिक बीमारियों एवं कुंठाए दूर हो जाएगी एवं जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में आभार प्रस्तुत करते हुए जेल अधीक्षक संजय सहलाम द्वारा कहा की जेल के अंदर बंदियों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया जा रहा है जिससे बंदियों को अवसाद एवं अन्य समस्याओं से बचाया जा सके भविष्य में भी बंदियों के हितार्थ ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाता रहेगा।
कार्यक्रम में देवेंद्र पटसारिया एवं उमाकांत लोहिया का विशेष योगदान रहा।