ऑपरेटर अमित खरे ने बताया कि वह रात करीब 8:30 बजे एटीपी मशीन के लॉकर में 3 लाख 40 हजार रुपए रखकर अपने घर चला गया था। कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। आज सुबह जब वह कार्यालय पहुंचा और अपने कक्ष में जाकर एटीपी मशीन देखी तो उसके लॉकर में रखे 3 लाख 40 हजार रुपए गायब थे, और लाकर का ताला टूटा हुआ था। कुछ स्थानों पर चोर अपने निशान भी छोड़ गया है। एक दीवार से कूदकर भागने के निशान मिले हैं। तत्काल ही इसकी
सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई पुलिस अज्ञात चोरो की तलाश में जुट गई है।
Tags
मध्यप्रदेश
