नर्मदापुरम में अंदानी के यहां छापा

 GST टीम का छापा:नर्मदापुरम में अंदानी ट्रेडर्स और आशीष इंटरप्राइजेस की दुकान-गोदाम पर पहुंची टीम, ट्रैक्सी चोरी की संभावना


नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर सोमवार को जीएसटी टीम ने पान मसाला और किराना के दो व्यापारियों की फर्म पर छापा मारा। भोपाल से आई 19 सदस्यीय टीम ने अंदानी ट्रेडर्स और आशीष इंटरप्राइजेज के ठिकानों पर पहुंची। दुकान और गोदाम दोनों ही जगह शाम 5.30बजे राज्य कर विभाग की टीम ने जांच शुरू की। अंदानी ट्रेडर्स और आशीष इंटरप्राइजेज फर्म पर अनियमितता और टैक्स चोरी की संभावना के चलते विभाग द्वारा छापामार कार्रवाई की गई है। 

राज्य कर अधिकारी पाल सुधीर लाखरा के मुताबिक राज्य कर Bhopal के असिस्टेंट कमिश्नर yuvraj patidar के नेतृत्व में 19 सदस्यीय टीम नर्मदापुरम कार्रवाई के लिए पहुंची है। फिलहाल आशीष इंटरप्राइजेज और अंदानी ट्रेडर्स जो कि किराना और पान मसाला के थोक व्यापारी हैं। उनकी दुकान और गोदाम की जांच की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने