उद्योगपति कमलनाथ ने अध्यक्ष बनते ही किया पार्टी लोकतंत्र का कबाड़ा


भोपाल। छिंदवाड़ा में कांग्रेसियो के कमलनाथ को सीएम व नकुल नाथ को सांसद बनाने की शपथ  का वीडियो वायरल  होने के बाद गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा  ने पूर्व मुख्यमंत्री पर लेकर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा कि उद्योगपति कमलनाथ ने पार्टी का लोकतंत्र खत्म कर दिया है अब तो कांग्रेस में यही चल रहा है, खाता न बही.. कमलनाथ जो कहे वह सही।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में पापा जी चीफ मिनिस्टर ,बेटा  जी सांसद तय हो गया है। कांग्रेसियो को केवल इन दोनो के लिए ही शपथ दिलाई जा रही है।कांग्रेस  हालत दयनीय हो गयी है।  प्रदेश में कांग्रेस की गद्दी  पर उद्योगपति क्या बैठा, पार्टी की डेमोक्रेसी 
का ही कबाड़ा कर दिया। कोई जरूरत नहीं संसदीय दल  बोर्ड की बैठक की, कोई जरूरत नहीं विधायक दल की बैठक की। यहाँ तो सीधा सा हिसाब हो गया है ,न खाता ना बही जो कमलनाथ कहे वही सही। गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी राजनेता कम उद्योगपति ज्यादा है यही कारण है कि वह राजनैतिक दल को भी अपनी निजी कंपनी की तरह  चला रहे है। यही कारण है कि वह कांग्रेस को पार्टी सविंधान से नही अपने तुग़लगी फैसलों से चला रहे है।उन्होंने कहा कि वैसे भी कमलनाथ जी में सीएम बनने की जितनी तड़प  दिख रही है वैसी  किसी नेता में आज तक देखने को नही मिली ।अपने सामने ही शपथ खिलवा रहे है खुद मुख्यमंत्री व बेटे नकुल नाथ को सांसद बनवाने  की । पहले भावी सीएम के  होर्डिंग,फिर ट्वीटर पर भावी मुख्यमंत्री फिर अवश्यम्भावी  मुख्यमंत्री और अब यह भावी शपथ मुख्यमंत्री  , आगे कमलनाथ जी सब कांग्रेसियो से स्टाम्प पर  न लिखवा कर ले  भावी मुख्यमंत्री। ऐसा हो जाय तो कोई आश्चर्य नही होना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने