गायिका वाणी जयराम ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबर है कि उनकी मौत चेन्नई में उनके घर पर ही हुई है। हालांकि ये मौत कैसे हुई इस बात का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गई हैं। वाणी जयराम ने हाल ही में एक प्रोफेशनल सिंगर के रूप में म्यूजिक इंडस्ट्री में 50 साल पूरे किए थे।
उन्होंने अपने करियर में 10,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे। वाणी जयराम आरडी बर्मन, केवी महादेवन, ओपी नैय्यर और मदन मोहन समेत कई मशहूर संगीतकारों के साथ काम कर चुकी थीं। आपको बता दें कि उन्हें इस वर्ष ही पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Tags
आज के समाचार