गौतम अडानी को 7 दिन में 10 लाख करोड़ से ज्यादा नुकसान


 नई दिल्ली। हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद शेयर बाजार में अडानी कंपनी के शेयरों का बुरा हाल है। शेयरों में गिरावट का ये दौर शुक्रवार को भी जारी रहा।  गौतम अडानी के लिए साल 2023 बुरा साबित हो रहा है। एक तरफ  तो गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं। तो अडानी ग्रुप के शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। गौतम अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का यह हाल है कि इन कंपनियों को पिछले 7 दिनों में 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर थमता नजर नहीं आ रहा है। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। अडानी ग्रुप के ज्यादातर शेयर लोअर सर्किट पर हैं। अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पॉवर, अडानी विल्मर के साथ एनडीटीवी के शेयरों में भी लोअर सर्किट देखने को मिल रहा है।

 एक ही दिन में 12.5 अरब डॉलर का बड़ा झटका

 ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों पर दबाव और बढ़ गया है। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट  की रिपोर्ट सामने आने के बाद गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की सूची में टॉप 20 से भी बाहर चले गए हैं। गौतम अडानी को एक ही दिन में 12.5 अरब डॉलर का बड़ा झटका लगा है। वह दुनिया के अमीरों की सूची में लगातार नीचे खिसकते जा रहे हैं। गौतम अडानी का नाम जुडऩे के बाद पिछले दिनों जहां एनडीटीवी  के शेयरों में तेजी देखी गई थी। वहीं अब एनडीटीवी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है।  

6 दिन में 46 फीसदी की आई गिरावट

शेयर नुकसान (करोड़ रुपए में)

अडानी एंटरप्राइजेज       2,14,098

अडानी टोटल गैस 2,39,093

अडानी ट्रांसमिशन 1,33,736

अडानी ग्रीन एनर्जी 1,38,682

अडानी पोर्टस         64,556

अडानी विल्मर        19,716

एनडीटीवी       394

अडानी पॉवर      28,021

एसीसी    9,218

अंबुजा सीमेंट    29,010


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने