साल 2023 का आगाज हो चुका है। लोग शानदार तरीके से साल 2023 का स्वागत कर रहे हैं। साथ ही रेजॉलूशन भी बना रहे हैं। वहीं, कई लोगों के रेजॉलूशन में टॉप पर वेट लॉस है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए लोग डाइटिंग और वर्कआउट का सहारा लेते हैं। डॉक्टर भी बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना वर्कआउट करने की सलाह देते हैं। हालांकि, लोग वेट लॉस के लिए निंजा टेक्निक या आसान टिप्स को फॉलो करना पसंद करते हैं। अगर आप भी साल 2023 में तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो ये आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें। इन टिप्स को फॉलो करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आइए, इन आसान टिप्स के बारे में सबकुछ जानते हैं-

-"Early to bed Early to rise" सेहतमंद रहने के लिए इस कहावत को जरूर फॉलो करें। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी मददद मिल सकती है। इसके लिए रोजाना रात में 9 बजे सो जाएं और सुबह 5 बजे जग जाए। अगर यह संभव नहीं है तो 10 से 11 के बीच जरूर सो जाएं। वहीं, सुबह 6 से 7 के बीच जग जाए। सुबह उठने के बाद एक्सरसाइज और योग करें।

-साल 2023 में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना कम से कम 15 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। अगर आप पार्क में जाने से गुरेज करते हैं, तो घर पर स्किपिंग, ब्रिस्क वॉक और साइकिलिंग का सहारा ले सकते हैं। इससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

-रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। डॉक्टर भी सेहतमंद रहने के लिए रोजाना 3 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। इसके लिए साल 2023 में वेट लॉस के लिए रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं। इससे शरीर भी हायड्रेट रहेगा।

-अगर आप बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना शाम में 7 बजे से पहले रात का डिनर कर लें। आसान शब्दों में कहें तो 7 बजे के बाद कुछ भी न खाएं।

-तनाव से दूर रहें। साल 2023 में मानसिक और शारीरिक बीमारियों से दूर रहने के लिए तनाव से परहेज करें। तनाव अत्यधिक लेने से भूख लगती है। जानकारों की मानें तो तनावग्रस्त व्यक्ति खाना अधिक खाता है। इसके लिए तनाव से बचें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।