इस शादी समारोह में आमिर के साथ पंजाबी सिंगर जस्सी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता ऋषभ शेट्टी भी शामिल हुए। इस दौरान आमिर खान ने सभी का मनोरंजन भी किया।
आमिर खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारे हैं। उनको आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। लेकिन आमिर का किरदार लोगों को पसंद आया था। लेकिन आमिर खान को सार्वजनिक समारोह में बहुत कम स्पॉट किया जाता है। हाल ही में अभिनेता अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ एक शादी समारोह में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कार्तिक आर्यन भी थे।
आमिर ने गाया गाना
इस शादी समारोह में आमिर के साथ पंजाबी सिंगर जस्सी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता ऋषभ शेट्टी भी शामिल हुए। इस दौरान आमिर खान ने सभी का मनोरंजन भी किया। इस इवेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस दौरान आमिर खान ने अपनी फिल्म राजा हिंदुस्तानी का गाना आए हो मेरी जिंदगी में भी गाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कार्तिक संग किया डांस
बता दें कि आमिर खान के साथ इस वीडियो में कार्तिक आर्यन भी नजर आ रहे हैं। शादी में आमिर खान काले रंग की शेरवानी में नजर आ रहे हैं तो वहीं कार्तिक आर्यन भी ऑल ब्लैक लुक में हैं। वहीं एक दूसरे वीडियो में आमिर खान और कार्तिक आर्यन तूने मारी एंट्री पर झूमते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस इवेंट के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं।