MadhyaPradesh: मांँ नर्मदा जयंती पर ग्राम विकास फाउंडेशन ने किया कन्या पूजन

ग्राम विकास फाउंडेशन की नर्मदापुरम इकाई द्वारा माँ नर्मदा जयंती महोत्सव के अवसर पर सेठानी घाट नर्मदापुर में कन्याओं का पूजन कर उन्हें फल वितरित किये गए। 

माँ नर्मदा जयंती पर आयोजित महोत्सव में कन्या पूजन करके सभी के मध्य मां नर्मदा के महत्व को रखा गया एवं उसके संरक्षण और संवर्धन के लिए क्या क्या किया जा सकता है उसपर भी सभी ने विचार किया। विगत 2 वर्ष से ग्राम विकास फाउंडेशन निरंतर मध्यप्रदेश में समाज सेवा ,जन जागरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। 


मुख्यमंत्री ने किया लाड़ली बहना योजना का हुआ शुभारंभ :-
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती पर नर्मदापुरम के कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया जिसमे प्रदेश की माता बहनों को प्रति माह ₹1000 राशि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ साथ अन्य नेतागण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने