Bhopal में एक शादी समारोह में बिना इनविटेशन पहुंचे एक MBA स्टूडेंट से बर्तन धुलवाए गए। यह सजा उसे फ्री में खाना खाने पर मिली। इसका Viral Video भी सामने आया है। Video बनाने और उसे SocialMedia पर Upload करने वाले पर भी कार्रवाई की मांग भी पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर से की गई है।
वीडियो भोपाल के किस मैरिज गार्डन का और कब का है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन वीडियो बुधवार को सामने आया।
युवक ने खुद को जबलपुर का होना बनाया
स्टूडेंट ने खुद को जबलपुर का निवासी होना बताया। भोपाल में वह एक प्राइवेट कॉलेज में एमबीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। वीडियो बनाने वाला शख्स युवक से सवाल-जवाब कर रहा था। इस दौरान पढ़ाई, काम और कहां का रहने वाला है आदि जानकारियां भी ले रहा है।
वीडियो में क्या कह रहा युवक पढ़ें...
Video में एक युवक बर्तन धो रहा है और Video बना रहा शख्स उससे सवाल-जवाब कर पूछा 'कैसा लग रहा है प्लेट धोकर'। इस पर युवक का जवाब था कि 'फ्री में खाना खाया है, तो कुछ तो करना पड़ेगा'। फिर युवक ने ये भी बताते हुए कहा कि 'वह MBA कर रहा है और Jabalpur का रहने वाला है'।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Tags
वायरल समाचार