राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग कस्बे में एक लेडी पीटीआई मीरा को अपनी ही स्टूडेंट कल्पना से प्यार हो गया। दोनों के बीच 5 साल तक अफेयर चला।
बात घरवालों तक पहुंची। दोनों के घरवाले भी राजी हो गए। अपना प्यार पाने के लिए पीटीआई मीरा जेंडर चेंज कराकर आरव बन गई। तीन दिन पहले 4 नवंबर को आरव (30) और कल्पना (21) की शादी हो गई।
ऐसे हुई प्यार की शुरुआत
2013 में मीरा (अब आरव) की नगला के राजकीय माध्यमिक स्कूल में पीटीआई की नौकरी लगी थी। कल्पना इसी स्कूल में पढ़ती थी। साल 2016 में कल्पना 10वीं क्लास में थी और इसी दौरान उसने कबड्डी में हिस्सा लिया। यहीं से मीरा (आरव) और कल्पना के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई।
कल्पना मीरा की स्टूडेंट भी थी। कबड्डी टूर्नामेंट में मीरा स्कूल की टीम को कई बार साथ लेकर जाने लगी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
दो साल तक दोनों के बीच ये दोस्ती चलती रही। साल 2018 में मीरा ने कल्पना को शादी के लिए प्रपोज किया तो वह मान गई।
लेकिन, सबसे बड़ी दुविधा थी कि यदि दोनों लड़कियां शादी करती तो समाज और परिवार विरोध करने लगता। ऐसे में 2019 में मीरा ने अपना जेंडर चेंज करने की सोची।
आरव (पहले मीरा) बताते हैं शुरू से ही अपने अंदर लड़कों जैसी फीलिंग आती थी। वे बताया हैं कि वे चार बहनें हैं और कोई भाई नहीं है।
इसलिए मन में एक वो टीस भी थी। इसलिए लड़कों की तरह रहने की कोशिश करता और वैसे ही कपड़े पहनता था।
मैंने सोच रखा था कि अपना जेंडर चेंज कराना ही है। जब कल्पना ने शादी का प्रपोजल एक्सेप्ट किया तो ठान लिया कि वह अब जेंडर चेंज के लिए पूरा प्रयास करूंगा।
इसके बाद दोनों ने अपने घरवालों को बताया और शादी करने की ठानी। करीब 2 साल पहले 2020 में अपना जेंडर चेंज करवा दिया।