लड़कियों ने बेल्ट और लात-घूंसों से लड़की को पीटा : इंदौर में घूरने को लेकर लड़कियों में विवाद, देखें VIRAL VIDEO


इंदौर के MIG इलाके में चार लड़कियों ने मिलकर एक लड़की की बुरी तरह पिटाई कर दी। हैरानी की बात ये है कि इस दौरान वहां खड़े लोग उसे बचाने की बजाय तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाते रहे। बाद में पीड़िता ने इस मामले की शिकायत MIG थाने में की। अब पुलिस मारपीट करने वाली युवतियों की तलाश रही है।

बताया जा रहा है कि मारपीट की ये घटना शुक्रवार की रात LIG चौराहे के पास की है। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया। TI अजय वर्मा के मुताबिक शुक्रवार रात आरजे कचौरी के सामने प्रिया वर्मा निवासी नेहरू नगर यहां चाय पीने आई थी। यहां एक-दूसरे को घूरने की बात पर उसका सामने खड़ी अन्य लड़कियों मेघा मालवीय, टीना सोनी, पूनम अहिरवार व अन्य से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि चार लड़कियों के गुट ने प्रिया वर्मा को बुरी तरह से सड़क पर पटककर पीट दिया और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।

रात में सूचना मिलने के बाद पुलिस की FRV यहां पहुंची। तब तक मारपीट करने वाली सभी लड़कियां मौके से भाग चुकी थीं। आरोपी सभी लड़कियां महू और आसपास के इलाके की बताई जा रही हैं। शुक्रवार रात को ही मामले में पुलिस ने आरोपी लड़कियों के खिलाफ मारपीट सहित मोबाइल तोड़ने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक अभी मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने