जम्मू में शहीद हुआ भिवानी का बेटा कैप्टन निदेश सिंह || 24 साल की उम्र में शहादत ||

शहीद कैप्‍टन निदेश सिंह


जम्मू में ग्रेनेड ड्रिल के दौरान कैप्टन निदेश सिंह शहीद हो गए। कैप्टन निदेश भिवानी के गांव नंदगांव के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उनके पार्थिव शरीर को गांव में लाया जाएगा। राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

NDA के जरिए सेना में भर्ती हुए
26 सितंबर 1998 को गांव नंद गांव में जन्मे कैप्टन निदेश सिंह एनडीए के जरिए 12 दिसंबर 2020 को सेना में भर्ती हुऐ थे। इनके पिता दीवान सिंह आर्मी से सूबेदार मेजर पद से रिटायर्ड हैं। शहीद निदेश 2 बहनों के इकलौते भाई थे। 

24 वर्ष की आयु में हुए बलिदान
पूर्व सैनिक संघ के भिवानी जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने बताया कि मात्र 24 साल की उम्र में कैप्टन निदेश सिंह शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि निदेश की अभी शादी भी नही हुई थीं। निदेश यूनिट 18 सिखलाई इन्फेंट्री में तैनात थे। सोमवार के दिन ग्रेनेड ड्रिल के दौरान ग्रेनेड फट गया और भिवानी का लाल कैप्टन निदेश सिंह शहीद हो गया। कैप्टन के शहीद होने पर गांव व जिले के लोगों में दुख का माहौल है। उनके पार्थिव शव को भिवानी से गांव नांदगांव तक लेकर जाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने