| जीवन परिचय | |
|---|---|
| वास्तविक नाम | मुलायम सिंह यादव |
| उपनाम | नेता जी |
| व्यवसाय | भारतीय राजनेता |
| पार्टी/दल | समाजवादी पार्टी![]() |
| राजनीतिक यात्रा | 1967: में, वह उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए। 1977: में, वह पहली बार उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री बने। 1980: में, वह लोक दल के अध्यक्ष बने। 1982 से 1985: तक, उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विपक्ष के नेता के रूप में पद संभाला। 1989: में, वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 1990: में, वह चंद्रशेखर की पार्टी जनता दल (समाजवादी) में शामिल हुए। 1992: में, उन्होंने समाजवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की स्थापना की। 1993: में, वह दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 1996: में, वह मैनपुरी क्षेत्र से 11 वीं लोकसभा के सद्स्य चुने गए थे। 1999: में, वह संयुक्त मोर्चा गठबंधन सरकार के अंतर्गत भारत के रक्षा मंत्री बने। 1999: में, उन्होंने दो लोकसभा सीटों - संभल, कन्नौज से चुनाव लड़ा और दोनों ही सीटें जीतीं। 2003: में, वह तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 2004: में, उन्होंने 183,8 99 वोटों के अंतर से गन्नौर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी, जो अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड माना जाता है। 2004: में, उन्होंने मैनपुरी क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीता। 2014: में, उन्होंने 16 वीं लोकसभा चुनाव के दौरान दो सीटों आज़मगढ़, मैनपुरी से चुना लड़ा और दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की। |
| मुख्य प्रतिद्वंदी | मायावती |
| शारीरिक संरचना | |
| लम्बाई | से० मी०- 161 मी०- 1.61 फीट इन्च- 5’ 3” |
| वजन/भार (लगभग) | 75 कि० ग्रा० |
| आँखों का रंग | भूरा |
| बालों का रंग | सफ़ेद |
| व्यक्तिगत जीवन | |
| जन्मतिथि | 22 नवंबर 1939 |
| आयु (2016 के अनुसार) | 77 वर्ष |
| जन्मस्थान | सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश |
| राशि | वृश्चिक |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| गृहनगर | सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश |
| स्कूल/विद्यालय | ज्ञात नहीं |
| कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय | के.के. कॉलेज, इटावा, उत्तर प्रदेश ए.के. कॉलेज, शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश बी.आर. कॉलेज, आगरा विश्वविद्यालय, आगरा, उत्तर प्रदेश |
| शैक्षिक योग्यता | बी० ए०, राजनीति शास्त्र (दूरस्थ शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से) एम० ए०, राजनीति शास्त्र (गुजरात विश्वविद्यालय से) |
| डेब्यू | वर्ष 1967 में, वह उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए थे। |
| परिवार | पिता - स्वर्गीय सुघर सिंह माता- मूर्ति देवी भाई- शिव पाल सिंह यादव ![]() राम गोपाल यादव ![]() अभय राम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, रतन सिंह यादव बहन- कमला देवी यादव |
| धर्म | हिन्दू |
| जाति | क्षत्रिय |
| पता | पोस्ट-सैफई, जिला इटावा 26001, उत्तर प्रदेश |
| शौक/अभिरुचि | कुश्ती करना, पुस्तकें पढ़ना, संगीत सुनना, लोक-नृत्य देखना |
| विवाद | • वर्ष 2012 में, दिल्ली गैंग रेप (बलात्कार) की घटना के बाद, मुलायम सिंह ने एक विवादास्पद बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि - "लड़के हैं, गलती हो जाती हैं।" • एक और बलात्कार मामले के दौरान, मुलायम सिंह ने फिर से एक विवादास्पद बयान दिया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव "बान की मून" ने जवाब दिया- "हम खारिज करते है उनके बयानों को और ऐसे विध्वंसक रवैये के लिए हम लड़कों को ही जिम्मेदार मानते हैं। • वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर दंगों की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी, कि मुलायम सिंह ने एक सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसके कारण मुलायम सिंह को मीडिया में कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। • वर्ष 2015 में, उत्तर प्रदेश स्थित कुलपहर अदालत के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मुलायम सिंह के खिलाफ समन भेजते हुए बुलाया। जिसमें मुलायम सिंह के द्वारा सामूहिक बलात्कारों को अव्यवहारिक बताया गया है। |
| पसंदीदा चीजें | |
| पसंदीदा राजनेता | राम मनोहर लोहिया |
| प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां | |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पत्नी | मालती देवी, पूर्व पत्नी (विवाहित - 2003) साधना गुप्ता (वर्तमान) ![]() |
| बच्चे | बेटा :- 2 • अखिलेश यादव (राजनेता)![]() • प्रतीक यादव (व्यवसायी) ![]() बेटी :- कोई नहीं बहू- 2 • डिंपल यादव (राजनेत्री) ![]() • अपर्णा यादव (राजनेत्री, बीजेपी) ![]() |
| धन संबंधित विवरण | |
| आय | ज्ञात नहीं |
| संपत्ति (लगभग) | 16 करोड़ रुपए (2014 के अनुसार) |
मुलायम सिंह यादव से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ
- क्या मुलायम सिंह यादव धूम्रपान करते हैं? ज्ञात नहीं
- क्या मुलायम सिंह यादव शराब पीते हैं? ज्ञात नहीं
- मुलायम सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सैफई गांव में हुआ था।
- राजनीति में आने से पहले, उन्होंने एक शिक्षक के रूप में कार्य किया।
- मुलायम सिंह एक प्रशिक्षित पहलवान भी हैं।
- अपने शैक्षणिक सत्र के दौरान मुलायम सिंह ने कई डिग्रीयां प्राप्त की हैं, जैसे कि – बीए, बी.टी. और एम.ए. राजनीति विज्ञान में।
- मुलायम सिंह यादव, राजनीतिज्ञ डॉ राम मनोहर लोहिया की समाजवादी विचारधारा और विचारों से काफी प्रभावित और प्रेरित रहें हैं।
- कर्पूरी ठाकुर, सर्वश्री मधु लिमये, राज नारायण, राम सेवक यादव और जनेश्र्वर मिश्रा जैसे राजनीतिज्ञों के सम्पर्क में आने के बाद वो राजनीति से जुड़ गए।
- अपने राजनीतिक जीवन में वह नौ बार जेल गए।
- वह के.के. कॉलेज, इटावा में छात्र संघ के नेता थे।
- अपने राजनीतिक जीवन के बहुत कम समय में मुलायम सिंह ने राजनीति के उच्च शिखर को हासिल कर लिया था।
- उन्होंने 4 अक्टूबर 1992 को समाजवादी पार्टी का गठन किया।
- बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, जया प्रदा आदि से मुलायम सिंह के बहुत करीबी रिश्ते हैं और अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन को उत्तर प्रदेश का राजदूत नियुक्त किया था।

- उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार कार्य किया- (1989 -1991, 1993-1995 और 2003-2007)
- मुलायम सिंह यादव ने लगभग सभी चुनावों में जीत हासिल करके अपने राजनीतिक जीवन में रिकॉर्ड दर्ज किया है।
- वर्ष 2012 में, उन्होंने “द फ्रैंक हुज़ूर” द्वारा रचित जीवनी (The Socialist: The Definitive Biography of Mulayam Sing Yadav) को प्रकाशित किया।

- समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में 10 अक्टूबर 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांसे ले ली। मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते 2 अक्टूबर 2022 को हरियाणा के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधक्ष्य और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके निधन की जानकारी देते हुए कहा, ”मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी अब इस दुनिया में नहीं रहे।”
Source : hindi.starsunfolded.com
Tags
जीवन परिचय









