मप्र के नीलबड़ में हो रहे तेज धमाके, दहशत में रहवासी

 कोलार के बाद नीलबड़ और रातीबड़ इलाकों में जमीन में कंपन का सिलसिला जारी है



भोपाल. नीलबड़ और रातीबड़ इलाके में धमाकों की आवाज और कंपन का सिलसिला थम नहीं रहा है। ऐसी आवाज की तीव्रता भी बढ़ती जा रही है। रहवासियों के मुताबिक यहां रोजना ब्लास्टिंग की जाती है जिससे बहुत तेज कंपन होता है और आवाज सुनाई देती है। इस ब्लास्टिंग के कारण सभी घरों में दरार आ रहीं है जिससे लोग बहुत ही ज्यादा परेशान हैं 
और खदान वाले बेखौफ धमाके कर पत्थर तोड़े जा रहे हैं।


नीलबड़ और रातीबड़ रहवासियों का कहना है की इतनी तेज ब्लास्टिंग की जाती है की घर के दरवाजो और खिड़कियां बहुत तेजी से कंपन होता है एैसा लगता है जैसे कोई भुकंप आया हो वहीं नीलबड़ के रहवासियों का कहना है की आसपास के क्षेत्र में संचालित खदानों में की जा रही ब्लास्टिंग पर तत्काल पाबंदी लगाई जाए। अगर इस पर रोक नही लगाई गई तो लोग धरना प्रदर्शन करेंगे और भूख हड़ताल करेंगे एैैैसे में प्रदेश सरकार को इस पर एक्‍शन लेना होगा


इससे पहले भी रहवासियों ने इस पर मामला दर्ज करवाया था और जन सुनवाई के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था जिसके बाद कुछ दिन तो ब्लास्टिंग बंद रही उसके बाद फिर शुरू कर दी गई है। ऐसे में प्रदेश सरकार को यह ब्लास्टिंग पर रोक लगाना होगा।

 
कोलार में भी आती थीं आवाजें 

कुछ समय पहले तक कोलार इलाके में भी जमीन के भीतर से इसी तरह की आवाजें आती थीं। इससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल था। तब भी जिला प्रशासन और मौसम केंद्र ने इसे भूकंप मानने से इनकार कर दिया था। 
 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने