दतिया:
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में आगामी पंद्रह अक्टूबर को , मध्यप्रदेश शासन के गृहमंत्री , नवीन सिटी स्कैन मशीन जिसकी लागत एक करोड़ बीस लाख रुपए है, को दतिया जिले की जनता को समर्पित करने वाले हैं , इस मौके पर मेडिकल कॉलेज दतिया के डीन डॉ दिनेश उदेनिया ने कहा की यह दतिया जिले के इतिहास में, एक मील का पत्थर साबित होगा क्यों कि इस मशीन के आने से गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले मरीजों के लिए और आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए यह जांच मुफ्त में होगी और सामान्य मरीजों के लिए यह जांच मात्र सात सौ रुपए में उपलब्ध रहेगी,
प्राइवेट संस्थाओं में इस जांच के लिए मरीजों को दो हजार से छह हजार तक खर्च करने पड़ते हैं
इसी अवसर पर मेडिकल कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी डॉ हेमंत जैन ने कहा कि , माननीय डॉ नरोत्तम मिश्रा जी के कारण ही दतिया में मेडिकल कॉलेज आया है , उनके संरक्षण में चिकित्सक दतिया में भयमुक्त रह कर कार्य कर पा रहे हैं , और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं, आज दतिया में हर विद्या का चिकित्सक उपलब्ध है , और कुछ ही वर्षों में दतिया चिकित्सा का नया हब बनेगा इसमें कोई संशय नहीं है
गौर तलब है कि यह मशीन मेडिकल कॉलेज की सीटी - एम आर आई बिल्डिंग में स्थापित की गई है
यह जांच करने के लिए मरीजों को अस्पताल के चिकित्सकों से परामर्श लेना होगा और उनके परामर्श पर ही यह जांच की जावेगी।
डॉ दिनेश उदेनिया ने बताया कि यह जांच , ट्रॉमा (एक्सीडेंट) के मरीजों ,दिमाग के रोगों जैसे ब्रेन स्ट्रोक( लकवा) , ब्रेन ट्यूमर, सिर दर्द, दिमागी बुखार इत्यादि के लिए , छाती एवम फेफड़ों के रोगों, पेट के रोगों के लिए, नाक गला के रोगों, हड्डी से संबंधित रोगों, आंखो के रोगों, और दिल की बीमारियों के लिए भी आवश्यक होती है
जिसके लिए मरीजों को कई बार दतिया जिले से बाहर जाना पड़ता था , अब ऐसे मरीजों को दतिया में ही उपचार संभव होगा और चिकित्सा सुविधाओं का भी विस्तार होगा।।
उपरोक्त जानकारी मेडिकल कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी डॉ हेमंत जैन ने मीडिया के माध्यम से जनता के ज्ञान वर्धन के लिए दी है।
Tags
आज के समाचार