मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधी विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 8 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 8 अक्टूबर को रात्रि 2.35 बजे भोपाल से सचखंड एक्सप्रेस द्वारा डबरा के लिए प्रस्थान कर प्रातः 7.13 बजे डबरा पहुंचेगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 9.30 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10.30 बजे आप माँ पीताम्बरा माँई एवं शनिदेव की पूजा एवं दर्शन करेंगे। प्रातः 11 बजे आप ग्राम हिडोरा में श्री हरिओम पाल के निवास पर जायेंगे। प्रातः 11.30 बजे आप ग्राम सेवनी में श्री रामजी कुशवाहा के निवास पर जायेंगे। दोपहर 12 बजे आप दतिया में श्री राजू गंधी के निवास पर एकल भोजन पर जायेंगे। दोपहर 1 बजे आप दतिया निवास पर पहुंचेगे। अपरान्ह 3 बजे आप दतिया में श्री राहुल राजा के निवास पर आयोजित ज्योति सम्मेलन रथ के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपरान्ह 3.30 बजे आप ग्राम सीतापुर में आयेजित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 5 बजे डबरा पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सायं 7.30 बजे आप डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे राजघाट कॉलोनी दतिया पहुंचेगे और सुश्री क्रांति राय के निवास पर आयोजित दशहरा मिलन समारोह के कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि 9 बजे आप दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9.30 बजे डबरा निवास पर पहुंचेगे।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 9 अक्टूबर 2022 को प्रातः 9.30 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे दतिया निवास पर पहुंचेगे और आमजन से भेंट करेंगे। प्रातः 10.30 बजे आप ग्राम बड़ौनकलां में आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रातः 11.30 बजे आप ग्राम बड़ौनकलां से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित हेांगे। अपरान्ह 3.30 बजे आप पुलिस कंट्रेाल रूम ग्वालियर में जिले की कानून व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। सायं 4 बजे आप ग्वालियर से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 5 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रात्रि 8 बजे आप डबरासे ग्राम चिन्नौर (भितरवार) के लिए जिला प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे ग्राम चिन्नौर पहुंचेगे और आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि 9.30 बजे आप ग्राम चिन्नौर से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 10 अक्टूबर 2022 को आप रात्रि 12.30 बजे ग्वालियर से भोपाल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान कर प्रातः 5.40 बजे भोपाल पहुंचेगे और निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
उक्त जानकारी भाजपा दतिया के जिला मीडिया प्रभारी परशुराम शर्मा जी ने प्रदान की...
Tags
दतिया