आमिर खान के नाम को सुनकर आपके दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? निस्संदेह उनकी फिल्मों के बारे में विचार तो बिल्कुल भी नहीं आते होंगे क्योंकि ये महाशय तो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी घटिया कारनामों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। सनातन धर्म के प्रति कुंठा और हिंदुओं का अपमान, इनके रग-रग में बसा हुआ है। इसी बीच उनके द्वारा किया गया एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर जोर शोर से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर जमकर बवाल मचा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लगातार दो महा डिजास्टर देने के बाद भी आमिर खान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और सनातन धर्म के ‘स्वघोषिक रक्षक’ बनने पर तुले हुए हैं।
दरअसल, आमिर खान ने एक वित्तीय संस्था के प्रोमोशन हेतु यह विज्ञापन कियारा आडवानी के साथ किया है। यह विज्ञापन एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए है। इसमें आमिर (Aamir Khan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को नवविवाहितों के रूप में एक कार में अपनी शादी से घर जाते हुए दिखाया गया है। वे चर्चा करते हैं कि उनमें से कोई भी अपने घर से निकलने से पहले विदाई के दौरान नहीं रोया। तब यह पता चलता है कि सामान्य प्रथा से उल्टा, यह दूल्हा है, जो कियारा के बीमार पिता की देखभाल करने में उनकी मदद करने के लिए दुल्हन के घर गया है। दुल्हन के ऐसा करने की परंपरा के विपरीत, दूल्हा उसके नए घर में पहला कदम रखता है। आमिर फिर एक बैंक में दिखाई देते हैं और हिंदी में कहते हैं, “सदियों से चली आ रही परंपराएं क्यों चलती रहें? इसलिए हम हर बैंकिंग परंपरा पर सवाल उठाते हैं। ताकि आपको बेहतरीन सेवा मिले।”
परंतु ये तो वो आमिर खान हैं, जिनसे खुद के स्क्रिप्ट्स नहीं संभाले जा रहे, समाज क्या खाक संभालेंगे? किसी ‘महापुरुष’ ने कहा था, “जब तक सूरज चांद रहेगा, अगले छह महीने तक OTT पर लाल सिंह चड्ढा का नाम नहीं रहेगा!” सारी हेकड़ी 5 अक्टूबर को ही निकल गई, जब नेटफ्लिक्स पर देर रात को अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित एवं आमिर खान स्टारर ‘लाल सिंह चड्ढा’ प्रदर्शित हुई। यह ‘फॉरेस्ट गम्प’ की आधिकारिक भारतीय रीमेक है, जिसमें आमिर खान टॉम हैंक्स वाली भूमिका को आत्मसात कर रहे है। फिल्म तो औंधे मुंह गिरी ही और अब स्थिति यह हो गई कि इसे गुपचुप तरह से बिना किसी शोर शराबे के नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित किया गया और यह नेटफ्लिक्स के मेन पेज पर भी दिखाई नहीं दे रही है।
A simple 'aisa kyun' can often be the small step needed for a giant leap of Badlaav. Ever since our inception, AU Bank has taken pride in challenging the status quo; because we believe that banking made easy, is banking done right. Isiliye, ab banking mein #BadlaavHumseHai. pic.twitter.com/gaRGalJt9e
— AU Small Finance Bank (@aubankindia) October 3, 2022